{"_id":"590cc6eb4f1c1b0b394435f0","slug":"cousin-deaths-in-dcm-car-collision-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-कार भिड़ंत में चचेरे भाइयों की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम-कार भिड़ंत में चचेरे भाइयों की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सडक़ किनारे खड्ड में खड़ी क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर निगम मंडी के पास डीसीएम और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को आगरा ले गए। कार सवार लोग देर रात शादी समारोह में होकर तिर्वा से वापस मैनपुरी जा रहे थे। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जनपद मैनपुरी के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी मोहित यादव (22) पुत्र राममूर्ति, अतुल उर्फ सनी (22) पुत्र अशोक यादव, एलाऊ थानाक्षेत्र के ग्राम बहरुआ निवासी राजू (25) पुत्र शिवनरायण सिंह यादव और मुन्ना (20) पुत्र जानवेंद्र सिंह यादव तिर्वा में शादी समारोह में शामिल होने कार से आए थे। देर रात करीब ढाई बजे वह लोग वापस जा रहे थे। जब वह लोग जीटी रोड हाइवे पर शहर की निगम मंडी के पास पहुंचे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन तीनों घायलों को उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां उपचार के दौरान घायल राजू ने भी दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन