फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   court

कोर्ट के आदेश पर युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
court
कन्नौज। मकरंदनगर में 23 अक्तूबर को रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर सराय घाघ कांशीराम कालोनी निवासी दीपक उर्फ राहुल (17) का शव 23 अक्तूबर की सुबह मकरंदनगर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। परिजनों के तहरीर देने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस युवक की मां रामबेटी पत्नी सरमन सिंह ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अनिल कुमार यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मां राम बेटी के मुताबिक उसके पहले पति बहादुर ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने सरमन से शादी कर ली थी। उसके साथ उसका बेटा दीपक उर्फ राहुल रहता था। 22 अक्तूबर को रंजिश के चलते पड़ोसी अनिल यादव और उसके साथ दो अज्ञात लोग बेटे को बुलाकर कहीं ले गए थे। दूसरे दिन 23 अक्तूबर की सुबह बेटे का शव मकरंदनगर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या हादसे का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया था। उधर, कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed