{"_id":"5f9080788ebc3e5be450a243","slug":"country-liquor-kept-in-boxes-found-in-milk-vehicle-kannauj-news-knp589902258","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के वाहन में मिली पेटियों में रखी देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के वाहन में मिली पेटियों में रखी देशी शराब
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने की वजह से एक दुग्ध वाहन पेट्रोलिंग टीम के वाहन से जा टकराया। दुग्ध वाहन में पेटियों में भारी मात्रा में देसी शराब रखी मिली। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बुधवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख कट से नीचे उतरते समय एक दुग्ध वाहन का अगला पहिया फट गया। अनियंत्रित हुआ दुग्ध वाहन उधर से गुजर रहे पेट्रोलिंग टीम के वाहन से जा टकराया। हादसे की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह मौके पर पहुंच गए। चालक से पूछताछ की लेकिन गोलमोल उत्तर सुनकर उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया।
उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला ने जब दुग्ध वाहन को खुलवाकर चेक किया तो उसमें देसी शराब के पौवे भरे हुए थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि वाहन से बरामद शराब की मात्रा का आंकलन कराया जा रहा है। चालक से पूछताछ पूरी होने के बाद मामले की खुलासा किया जाएगा।