फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Council school students won 17 medals, including seven gold medals

Kannauj News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने सात स्वर्ण समेत 17 पदक जीते

Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Council school students won 17 medals, including seven gold medals
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों की 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अयोध्या के डॉ. भीमराम आंबेडकर स्टेडियम में नौ से 11 मार्च तक आयोजित हुईं। इसमें कन्नौज के छात्रों ने सात स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक समेत कुल 17 पदक जीते हैं।
विज्ञापन


जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार शुक्ल ने बताया कि कन्नौज ने कानपुर मंडल का नेतृत्व करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय तहसीपुर की टीम ने बालिका वर्ग में 18 से 20 किलोग्राम भार में सना ने स्वर्ण पदक जीता। 24 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में हुमैरा ने स्वर्ण पदक, 29 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में काजल ने स्वर्ण पदक, 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में अवंतिका ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 22 से 24 किलोग्राम भार वर्ग में सानू ने रजत पदक, 26 से 29 किलोग्राम भार वर्ग में अलका ने रजत पदक, 32 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति ने रजत पदक, 38 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 18 से 21 किलोग्राम भार वर्ग में गोपाल ने स्वर्ण पदक, 21 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने स्वर्ण पदक, 41 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में शोभित ने स्वर्ण पदक, 21 से 23 किलोग्राम भार वर्ग में प्रांशु ने रजत पदक, 32 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन ने रजत पदक, 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में शिवा ने रजत पदक प्राप्त किया। 25 से 27 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पित ने कांस्य पदक, 27 से 29 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में 40 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में शोभित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कन्नौज ने सात स्वर्ण, छह रजत, चार कांस्य पदक सहित 17 पदक प्राप्त कर कानपुर मंडल व जनपद कन्नौज का नाम राज्य में रोशन किया। बीएसए संदीप कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी कहा कि सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान श्रद्धा चौहान जिला व्यायाम शिक्षिका, रजनीश कुमार ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, श्याम बाबू ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed