{"_id":"5f29b5df8ebc3e4ade1d9aa5","slug":"corona-kannauj-news-knp575080491","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 साल की वृद्धा ने कोरोना से जंग जीती, घर पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 साल की वृद्धा ने कोरोना से जंग जीती, घर पर मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो राम वेटी
- फोटो : KANNAUJ
सौरिख/ तिर्वा (कन्नौज)। कोरोना वायरस से 105 साल की उम्र में जंग जीतने वाली रामबेटी ने घर पहुंचने पर दम तोड़ दिया। अस्पताल में उन्हें डॉक्टर व स्टाफ ने विजेता घोषित कर तालियां बजाते हुए घर भेजा था। दो घंटे के भीतर उनकी सांसें थम गईं।
सौरिख में पेट्रोल पंप के पास रहने वाली 105 वर्षीय रामबेटी पत्नी स्व. सुखलाल कोरोना को कोरोना पॉजिटिव निकलने पर 24 जुलाई को तिर्वा मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें हाईरिस्क पर रखा था। 11 दिन बाद ट्रूनेट से हुई जांच में रामबेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
चिकित्सकों ने परिजनों को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों के साथ उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने ताली बजाकर वृद्धा को विदाई दी। रामबेटी ने भी वहां कहा कि यहां बहुत सेवा भई। हाथ हिलाकर उन्होंने सभी का आभार भी जताया था, उनके चेहरे पर खुशी थी लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से इलाज करने वाले चिकित्सकाें तक में मायूसी छा गई। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रामबेटी को अस्पताल से सभी लोगों ने खुश होकर विदा किया था। उनकी मौत से मन उदास हो गया है।