फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

सीएमएस की बेटी समेत 33 संक्रमित मिले

Mon, 03 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कराती महिला कर्मचारी - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए सैंपलों की सोमवार को आई रिपोर्ट में सीएमएस की बेटी समेत 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 910 हो गई है। इलाज के बाद 569 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 33 संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में हो रहा है। जिले के 79 इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल के सीएमएस की 22 वर्षीय बेटी, तिर्वा रोड सरायमीरा 39 वर्षीय व्यक्ति, नगरिया तालपार 10 वर्षीय किशोर, आवास विकास कालोनी 45 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय पत्नी, आजादनगर में 17 वर्षीय किशोर, शहर के काजीपुरा में 60 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय किशोर, 45 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवती, 33 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती, कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी की 45 वर्षीय पत्नी और 23 वर्षीय साली संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका छिबरामऊ 35 वर्षीय कर्मचारी, 40 वर्षीय कर्मचारी, 58 वर्षीय कर्मचारी, बजरिया छिबरामऊ 42 वर्षीय युवक, सुभाषनगर छिबरामऊ में 51 वर्षीय व्यक्ति, भगतसिंह नगर गुरसहायगंज में 68 वर्षीय वृद्धा, 30 वर्षीय युवक, अजयपाल रोड कन्नौज में 32 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, 60 वर्षीय वृद्धा, डाक बंगला रोड सरायमीरा में 59 वर्षीय महिला, शहर के बुधवारी 29 वर्षीय महिला, इंदरगढ़ में 38 वर्षीय युवक और नियर पेट्रोल पंप निवासी 100 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 मरीजों ने कोरोना को दी मात : कन्नौज। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग के बेहतर इलाज के चलते बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को उपचार के बाद 40 मरीजों की छुट्टी कर दी गई थी। कोविड अस्पताल-19 के चिकित्सकों ने 14 दिन तक परिवार से अलग रहने की सलाह देते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed