फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

तीन सिपाही, एएनएम समेत 59 पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तालग्राम/छिबरामऊ। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का रोज नया रिकार्ड बन रहा है। बुधवार को 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें जेल के दो बंदी रक्षक सिपाही, ठठिया थाने का सिपाही और तालग्राम सीएचसी की एएनएम भी शामिल हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 726 पहुंच गया है। जिसमें 265 संक्रमितों का उपचार चल रहा है और 454 लोग ठीक हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत भी हो चुकी है। हॉटस्पॉट बढ़कर 73 हो गए हैं।
विज्ञापन

तालग्राम सीएचसी के 18 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल 25 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 27 वर्षीय एएनएम के पॉजिटिव आई है। इससे नोटिस लगा कर बुधवार सीएचसी बंद कर दी गई। एएनएम को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएचसी को सैनिटाइज करने के साथ 16 और स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। डा. उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गर्भवतियों को प्रसव के लिए गुरसहायगंज सीएचसी भेजा हा रहा है।
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ लिपिक के संक्रमित मिलने पर नगर पालिका परिसर को हॉटस्पॉट घोषित कर बंद कर दिया गया है। लिपिल की रिपोर्ट की जानकारी होते ही कर्मचारी कार्यालयों से कतराने लगे। कुछ हाजिरी लगाकर होम क्वारंटीन हो गए। परिसर को सैनिटाइज करवाया दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निकले पॉजिटिव
पॉजिटिव निकले ठठिया थाने के मुख्य आरक्षी की उम्र 50 और जेल के सिपाहियों (बंदी रक्षकों) की उम्र 30 और 29 वर्ष है। इसके अलावा शहर के हरिनगर में 30 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, 72 वर्षीय वृद्ध महिला 45 वर्षीय अधेड़, 36 वर्षीय महिला, हाजगंज की नौ वर्षीय बालिका, 45 वर्षीय अधेड़, 50 वर्षीय अधेड़, 50 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, अजयपाल रोड का 27 वर्षीय युवक, आंबेडकरनगर के 34 वर्षीय युवक, कुतलुपुर मकरंदनगर में 10 वर्षीय किशोर, 30 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय युवक, देविन टोला बैंक कालोनी सरायमीरा में 29 वर्षीय युवक, रंगियनपुरर्वा के 28 वर्षीय युवक और पंचायत राज विभाग में 35 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह तिर्वा के दुर्गानगर की 23 वर्षीय युवती, अशोकनगर के 62 वर्षीय वृद्ध, अबंतीबाईनगर तिर्वा 34 वर्षीय युवक, सिलुआपुर का 27 वर्षीय युवक, जवाहरनगर का 47 वर्षीय युवक, किदवईनगर का 47 वर्षीय अधेड़, 45 वर्षीय अधेड़, 32 वर्षीय युवक, और 38 वर्षीय युवक, शास्त्रीनगर में 32 वर्षीय महिला, मियांगंज में 23 वर्षीय युवक, सुभाषनगर निवासी 13 वर्षीय किशोर, 10 वर्षीय किशोर, आठ वर्षीय बालक, 40 वर्षीय युवक, रजलामऊ की 15 वर्षीय किशोरी, 60 वर्षीय वृद्ध, 12 वर्षीय किशोर, 30 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर और छिबरामऊ बजरिया की 13 वर्षीय किशोरी, 52 वर्षीय अधेड़, 80 वर्षीय महिला, आवास कालोनी की 37 वर्षीय युवक, 74 वर्षीय वृद्ध, नौ वर्षीय किशोरी, 28 वर्षीय महिला, कांशीराम कालोनी 22 वर्षीय युवती, रामपुर निगोह में 20 वर्षीय युवक, इंदरगढ़ में 25 वर्षीय युवक, तालग्राम के केरियान का 25 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय एएनएम, नौबस्ता कानपुर निवासी 25 वर्षीय युवती, रानी गुरसहायगंज के रामकिशन नगर का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का कारण है। कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed