फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

कोरोना से वृद्धा की मौत, 34 नए पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तिर्वा। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई और 100 साल की वृद्धा समेत 34 नए मरीज सामने आए। कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच और मरीजों की संख्या 517 पहुंच गई है। इसमें 381 लोग ठीक हो चुके हैं और 131 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वाली दुर्गावती 61 पत्नी स्व. नाथूराम तिर्वा के शास्त्रीनगर की रहने वाली थीं। सांस फूलने की दिक्कत पर बेटे बुधवार को कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए थे। वहां कोरोना जांच में निकलीं थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्गा देवी ने दम तोड़ दिया। दोनों बेटों समेत परिवार के 11 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। परिवार का एक सदस्य माली का काम करता है।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में तालग्राम निवासी 17 वर्षीय किशोर, शहर के मोहल्ला बगिया फजल इमाम 47 वर्षीय युवक, शहर के कुतलूपुर मकरंदनगर 20 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, मोहद्दीनगर सकरावा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, शहर के हरिनगर 24 वर्षीय दो युवक, शहर के बीबी चिमनी का 20 वर्षीय युवक, गुमटी नंबर पांच कानपुर का 41 वर्षीय युवक, शहर के हाजीगंज मुहल्ले का 56 वर्षीय अधेड़, शहर के अजयपाल छोटा चौराहा का 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसी तरह गुगरापुर के सद्दूपुर में दो परिवार के पांच साल का बच्चा, 50 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 10 साल का बालक, 25 वर्षीय महिला, 43 साल का युवक, 25 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, जिला जेल में 72 वर्षीय वृद्ध, पुलिस लाइन में 34 वर्षीय महिला, सात साल की लड़की, हसेरन ब्लाक के गांव कारी की 30 साल की महिला, शहर के शंकर घर निवासी 30 वर्षीय महिला, एक साल की लड़की, एक साल का लड़का, शहर का पठकाना मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय महिला, शहर के अहमदी टोला निवासी 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, शहर के कृष्णा नगर निवासी 59 वर्षीय पुरुष, मकरंदनगर निवासी 63 वर्षीय वृद्ध, तिर्वा रोड सौरिख निवासी 100 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने लोगों से नियमों का पालन करने, मास्क लगाने और भीड़ से बचने की अपील की है। गुरसहायगंज के शास्त्रीनगर में संक्रमित निकलने के बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से लेकर कस्बा चौकी 100 मीटर तक जीटी रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
पता नहीं चल रहा कैसे हो रहे पॉजिटिव
दस दिनों में संक्रमण स्वरूप बदलकर और खतरनाक हो गया है। अब ऐसे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं जिनके यहां न ही कोई पॉजिटिव है और न ही उन्होंने कहीं की यात्रा ही की। नॉन कंटेनमेंट जोन में भी संक्त्रस्मण फैल रहा है। 485 संक्रमितों में 199 प्रवासियों का यात्रा इतिहास है लेकिन 286 लोग कहीं बाहर नहीं गए। इसमें करीब 50 लेाग ऐसे हैं जिनके पॉजिटिव होने का कोई कारण स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है।
कोटेदार पॉजिटिव, नहीं बांटा गया राशन
तालग्राम। सरकारी राशन विक्त्रस्ेता के कोविड अस्पताल में भर्ती होने के कारण चंदपुरा गांव के कार्ड धारक राशन को भटक रहे हैं।19 जुलाई को चंदपुरा पंचायत के एक कोटेदार की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से राशन नहीं बंट रहा है। पूर्ति निरीक्षक राजू बिंदु ने बताया कि जल्द राशन वितरण शुरू कराया जाएगा। संवाद
नौ संक्रमितों का घर पर इलाज
कन्नौज। जिले में नौ संक्रमितों को घर पर ही इलाज देना शुरू किया गया है। इनकी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। अगर हालत बिगड़ती है, तो कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सांसद सुब्रत पाठक के पठकाना मोहल्ला में 11 वर्षीय किशोर को सबसे होम आईसोलेट किया गया। आइडीबीआई बैंक शाखा अशोक नगर का 40 वर्षीय कर्मचारी, यशोदा नगर का 54 वर्षीय, तालग्राम देहात का 27 वर्षीय युवक, बनवारी नगर छिबरामऊ का 33 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ निवासी 45 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय उसका पति, तालग्राम के पूर्व चेयरमैन, मंडाला तालग्राम का 27 वर्षीय युवक होम-आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि इन सभी की पहले जांच कराई गई किसी तरह की दिक्कत न होने पर होम आइसोलेशन में रखा गया है।

सिपाही के संपर्क में आए दो और पॉजिटिव
सौरिख। सीएचसी प्रभारी डा. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि कोरोना संक्रमित सिपाही के संपर्क में आने से उसकी मकान मालिक वृद्ध महिला सहित सकरावा क्षेत्र के एक समाजसेवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है, उनको सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed