{"_id":"649b2ad198e7372ac3084e8b","slug":"controversy-of-wedding-processions-on-contract-wedding-procession-returned-from-the-way-kannauj-news-c-12-1-308278-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ठेके पर बरातियों का विवाद, रास्ते से ही लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ठेके पर बरातियों का विवाद, रास्ते से ही लौटी बारात
Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
चपुन्ना। शराबी बराती शादी के लिए तय गेस्ट हाउस में पहुंचने के बजाय गांव के बाहर ठेके पर पहुंच गए। वहां लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इस बीच वधू पक्ष के लोग बरात आने का इंतजार करते रहे,पर बरात लौट गई।
चपुन्ना चौकी क्षेत्र के गांव नगला धरमाई निवासी कप्तान सिंह की पुत्री काजल की बारात सोमवार को भाउलपुर स्थित सलोनी गेस्ट हाउस में आनी थी। वर पक्ष के लोग किशनी से बरात लेकर निकले। शादी के लिए तय गेस्ट हाउस में बरात पहुंचने की बजाय गांव के बाहर ठेके पर पहुंच गई। यहां प्रिंट रेट से पांच रुपये अधिक मांगने पर सेल्समैन से विवाद हो गया। विवाद इतना तूल पकड़ा कि ठेका संचालक को पुलिस को बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंचे सौरिख थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह व चपुन्ना चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने नशे में धुत तीन बरातियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया। उसके बाद बरात गेस्ट हाउस पहुंचने की बजाय रास्ते से वापस लौट गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बरात लौटने से वधू पक्ष में कोहराम
बरात लौटने की जानकारी से वधू पक्ष के लोगों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। वधू समेत महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। वधू के पिता कप्तान सिंह ने बताया कि बरातियों के स्वागत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। बरात का इंतजार हो रहा था। रात 11 बजे फोन से जानकारी मिली थी कि बरात एरवाकटरा में है। शादी की तैयारियों में चार लाख रुपये खर्च किए है। वहीं थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नशे में विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लड़की पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।