{"_id":"693330b3b66ca348ec04e6a0","slug":"container-collides-with-truck-driver-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141190-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कंटेनर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कंटेनर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह सराय सुंदर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल ट्रक चालक को पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया जहां से तिर्वा मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। वहां चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक के परिजन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
सुबह करीब छह बजे सरायसुंदर के पास कानपुर से छिबरामऊ की तरफ जा रहे गत्ता लदे ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने ट्रक की केबिन में फंसे चालक को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया जहां से उसे तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। बाद में ट्रक के नंबर की सहायता से पुलिस ने हादसे की जानकारी ट्रक मालिक को दी। ट्रक मालिक की सूचना पर कोतवाली पहुंचे परिजन ने चालक की पहचान मेरठ जनपद के ग्राम मुंडाली निवासी जुल्फिकार (48) के रूप में की।
परिजन ने बताया कि जुल्फिकार के चार पुत्र व दो बेटियां हैं। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।