फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Consumers thronged the office to inquire about inflated bills.

Kannauj News: बढ़ा बिल तलाशने दफ्तर पर उमड़े उपभोक्ता

Wed, 05 Aug 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Consumers thronged the office to inquire about inflated bills.
कन्नौज। बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग में अंतर और गलत लोड दर्ज होने जैसी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली निगम ने विशेष संशोधन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले के सभी नौ उपखंड कार्यालयों में 31 अगस्त तक शिकायतें सुनी जा रही हैं और मौके पर समाधान की प्रक्रिया चल रही है। अभियान शुरू होने के बाद से निगम कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

कई उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अपने कनेक्शन का लोड कम या अधिक कराने के लिए आवेदन दे रहे हैं। मीटर रीडिंग में अंतर, नाम व पता संशोधन और अन्य तकनीकी त्रुटियों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बुधवार को सदर उपखंड कार्यालय में शहर के बीबीचिमनी निवासी मुस्तकीम ने अपने दो किलोवाट के विद्युत भार को कम कराने के लिए आवेदन दिया। बालाजी नगर निवासी सतेंद्र ने अपेक्षा से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने दोनों मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल, लोड या मीटर से संबंधित कोई समस्या है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित उपखंड कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed