फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Construction of drain from Aliyapur to Rajghat will solve the problem

Kannauj News: अलियापुर से राजघाट तक नाला निर्माण होने से दूर होगी समस्या

Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of drain from Aliyapur to Rajghat will solve the problem
कन्नौज। अलियापुर से राजघाट तक नाले का निर्माण होने से गांव में जलभराव की समस्या दूर होगी। प्रधान सहित ग्रामीण डीएम व समाज कल्याण राज्य मंत्री को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, अभी तक प्रशासन इस समस्या का हल नहीं खोज पाया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील सदर के गांव सदिकापुर में 20 वर्षों से शेखाना नाले का गंदा पानी खेती की भूमि में भरा हुआ है। इसके कारण गांव के 50 से अधिक किसान खेती की जगह दूसरों के यहां मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं। कई परिवारों की माली हालत खराब हो चुकी है। बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। गलियों से लेकर मुख्य मार्ग पर नाले का पानी भरने से बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 10 दिन पहले राज्यमंत्री असीम अरुण ने गांव का दौरा कर शेखाना नाले को अड़ंगापुर नाले से जोड़ने के संबंध में प्रस्ताव बनाने का आदेश जल निगम के अधिकारियों को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में अड़ंगापुर नाला 25 सेंटीमीटर ऊपर होने के कारण शेखाना नाले से जाेड़ने में असमर्थता जताई थी। ऐसे में गांव के प्रधान विकास बाबू कनौजिया व ग्रामीणों ने प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव मंत्री असीम अरुण व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के पास भेजा जाएगा। इसमें मांग की गई है कि अलियापुर से राजघाट तक नाले का निर्माण किया जाए और उसको शेखाना नाले से जोड़ा जाए, तभी गांव में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। मंगलवार को खेत में खड़े होकर ग्रामीणों व महिलाओं ने जलभराव को लेकर आक्रोश जाहिर किया। प्रधान विकास बाबू कनौजिया ने बताया कि मंत्री व जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा और इस समस्या को लेकर सुझाव भी दिया जाएगा।

वर्जन
सदिकापुर गांव में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए विकास विभाग और जलनिगम प्रयास कर रहे हैं। इसमें नगर पालिका को भी लगाया गया है। जल्द ही समस्या का हल खोज लिया जाएगा।
-शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed