{"_id":"6adcf3a7531f020c180a47c5","slug":"construction-of-an-electrical-substation-begins-at-terajaket-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158268-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेराजाकेट में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेराजाकेट में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शुरू
विज्ञापन
गुरसहायगंज। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तेराजाकेट में नए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। भूमि की पैमाइश के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में पूजन किया गया। इसके बाद जेसीबी से बाउंड्री निर्माण के लिए जमीन की खुदाई शुरू की गई। नए सब स्टेशन के चालू होने से गुरसहायगंज सब-स्टेशन पर पड़ रहा अतिरिक्त भार कम होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
गुरसहायगंज सब-स्टेशन के अधिशासी अभियंता पंकज चौधरी, एसडीओ सिविल संदीप साहू, अवर अभियंता सिरताज अली और लेखपाल अमन श्रीवास्तव पानी की टंकी के पास ग्राम पंचायत की पूर्व निर्धारित भूमि पर पहुंचे। यहां पूजन के बाद जेसीबी से चार बीघा जमीन के तीन तरफ बाउंड्री के लिए खुदाई का कार्य शुरू कराया गया।
एसडीओ ने बताया कि यहां 33/11 केवी क्षमता का बिजली सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसमें पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनसे छह फीडरों का संचालन किया जाएगा। सब स्टेशन बनने से वर्तमान में ओवरलोड चल रहे गुरसहायगंज बिजली घर का भार कम होगा। निर्माण कार्य पूरा होने में डेढ़ वर्ष का समय लगने का अनुमान है।