{"_id":"65299df34243499d9802b0da","slug":"construction-of-56-annapurna-model-shops-started-operation-of-19-soon-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4069-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 56 अन्नपूर्णा मॉडल शाॅप बननी शुरू, 19 का संचालन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 56 अन्नपूर्णा मॉडल शाॅप बननी शुरू, 19 का संचालन जल्द
विज्ञापन
कन्नौज। बरेली की तर्ज पर जिले में 75 अन्नपूर्णा मॉडल शाॅप का निर्माण होना है। इसके लिए जगह को चिह्नित हो गई हैं। 56 स्थानों पर काम शुरू हो गया है। बची हुई जगहों पर भी जल्द काम शुरू होगा। मनरेगा से इसके निर्माण पर 8.30 लाख रुपये तक का बजट निर्धारित किया गया है। इससे कोटेदार राशन भंडारण के साथ सीएससी (कम्युनिटी सर्विस सेंटर) का भी संचालन कर सकेंगे।
जिले की तीनों तहसीलों में करीब 653 सरकारी राशन की दुकानें हैं। अधिकांश दुकानें कोटेदारों के घरों में चल रही हैं। डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत कोटे की दुकान तक राशन पहुंचाने के आदेश हैं। कई कोटेदारों की दुकानें सकरी गलियों में होने से वहां तक खाद्यान्न से भरा वाहन पहुंच नहीं पाता। इससे इन कोटेदारों को डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इसको देखते हुए सरकार कोटेदारों को सरकारी भवन मुहैया कराएगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का निर्माण कराया जा रहा है।
500 से अधिक राशन कार्ड वाली पंचायतों में होगा निर्माण
जिन ग्राम पंचायतों में 500 से अधिक राशन कार्ड धारक हैं, वहां मनरेगा से भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें दो चेंबर होंगे। एक चेंबर राशन भंडारण के लिए होगा, जबकि दूसरे चेंबर में कोटेदार सीएससी या जनरल स्टोर का संचालन कर सकेगा। शासन के निर्देश पर भूमि चिह्नित कर 56 मॉडल शाॅप का निर्माण शुरू करा दिया गया है और जल्द ही 19 मॉडल शॉप का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बरेली की तरह जनपद में भी 75 अन्नपूर्णा मॉडल शाॅप का निर्माण होना है। इसमें 56 शाॅप का निर्माण हो रहा है और अन्य शाॅप का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा। एफसीआई से खाद्यान्न का वाहन सीधे दुकान पर पहुंचने से कोटेदार को डोर स्टेप डिलीवरी का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही राशन कार्ड धारकों को रोजाना प्रयोग होने वाली वस्तुएं भी सीएससी पर मिल जाएंगी।