{"_id":"583c6fae4f1c1b0e1ede5612","slug":"congressmen-foot-march-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मार्च करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने आक्रोश दिवस मनाते हुए पैदल मार्च निकाला। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने पीएम के फैसले से जनता को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर स्थित एक निजी होटल के सामने से सदर तहसील तक नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस केंद्रीय पर्यवेक्षक हरिओम कौशिक ने कहा कि पीएम मोदी ने फरमान से देश की जनता को अपने ही पैसों के लिए लाइन में लाकर खड़ा कर दिया है। नोट बंद करने में भारी चूक यही है कि यह सब बिना किसी तैयारी के किया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि पीएम के इस फैसले से क्षेत्र का किसान और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिन लोगों के यहां शादियां है, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भेजे गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने पीएम के फैसले से जनता को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ऊषा दुबे, जिला प्रवक्ता शमशाद खां, डा. हाशिम सिद्दीकी, बजरंग सिंह चौहान, अरविंद दुबे श्याम, विवेक नारायण मिश्रा, तारिक बशीर, इमरान खान, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश पालीवाल, किरन वर्मा, रामभरोसे कमल, दिनेश चंद्र दोहरे, विजय लक्ष्मी दुबे, महेश चंद्र त्रिपाठी, अविनाश दुबे, चांद खां सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।