फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congressmen celebrate the defeat of the BJP

भाजपा की हार पर कांग्रेसियों का जश्न

Mon, 09 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 09 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrate the defeat of the BJP

बिहार के चुनाव नतीजे घोषित होते ही कांग्रेसियों में

विज्ञापन
खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा को मिली करारी शिकस्त पर कांग्रेसियों ने पालिका तिराहे पर आतिशबाजी छुड़ा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद नगर के प्रभात मार्केट में कांग्रेसी एकत्र हुए। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकी नंदन दुबे मुन्ना ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जादू नहीं चल सका। बिहार की जनता ने उन्हें करारी शिकस्त देकर मुंह तोड़ जवाब दिया है।

प्रदेश संगठन मंत्री पारुल त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को हराकर यह साबित कर दिखाया है कि कांग्रेस ही देश चला सकती है। इसके अलावा किसी भी दल में क्षमता नहीं है। नगर अध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर प्रदेश में जाकर घोषणा की थी कि भाजपा की सरकार बनने के बाद वह हर प्रदेश में विकास की गंगा बहा देंगे, पर सरकार बनने के बाद उन्होंने विकास को ही गंगा में बहा दिया।

उन्होंने कहा कि देश में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कहा कि मोदी ने देश को भरोसा दिलाया था कि सरकार बनने के बाद अच्छे दिन आएंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद महंगाई ने जनता की कमर ही तोड़ दी है। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय पौल, धर्मेंद्र सविता, सौरभ त्रिपाठी, विजय गुप्ता, सलीम खां, मूलचंद्र राठौर, पंकज मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed