फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress state general secretary gave the task of making village president in 15 days

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने 15 दिन में ग्राम अध्यक्ष बनाने का दिया टास्क

Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress state general secretary gave the task of making village president in 15 days
जिला कार्यालय में बैठक करते मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शरद मिश्रा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेेश कांग्रेस के महासचिव व जिला प्रभारी शरद मिश्रा ने बुधवार को सरायमीरा के जिला पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी को 15 दिन में ग्राम अध्यक्ष चुनने का टास्क दिया। महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामसभा नहीं बल्कि अब ग्राम अध्यक्ष बनाएगी। इससे एक ग्राम सभा में तीन से चार अध्यक्ष हो जाएंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से पार्टी की सुप्तावस्था को तोड़ने की सलाह देते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि अब कांग्रेस रस्म अदायगी के लिए नहीं लड़ रही। एक नेतृत्व कांग्रेस को मिल गया है। इंदिरा गांधी के तेवर की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उसी मर्दानी तरीके से प्रियंका आ गई हैं। दुष्कर्म पीड़िता के लिए जद्दोजहद कर सीबीआई जांच कराना, वाहन की डिकी में बैठकर लखीमपुर जाने की कोशिश यही जज्बा दिखाता है। सांसद अखिलेश यादव को भी कांग्रेस के पक्ष में खड़ा होना पड़ा। हमें वजनदार बनना है। कांग्रेस विधानसभा में पूर्ण बहुमत से आएगी। महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का आह्वान प्रियंका गांधी का है। इसलिए इसे जिले में लागू करने के लिए एक-एक पदाधिकारी को सक्रिय होना होगा। हर पदाधिकारी व सक्रिय कांग्रेसी राजनीति में आगे आने की इच्छुक एक-एक महिला को सामने लाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राशिद अली के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी पर बीस हजार रुपये की सहायता की गई। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी नीतम सचान, अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, कार्यक्रम संचालक जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष अनुज मिश्रा कक्का, महिला जिलाध्यक्ष रीना वर्मा, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, विनोद दुबे, प्रमोद शाक्य, मो. उमर, शमसाद सिद्दीकी, अशोक कनौजिया, श्याम सुंदर दोहरे, अभिषेक सक्सेना, किरन वर्मा, प्रियंका दुबे, रंजन वाजपेयी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed