फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress-SP insulted Baba Saheb, BJP gave him respect

Kannauj News: कांग्रेस-सपा ने किया बाबा साहेब का अपमान, भाजपा ने दिलवाया सम्मान

Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Congress-SP insulted Baba Saheb, BJP gave him respect
कन्नौज। संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व सपा को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीए मतलब परिवार डवलपमेंट एजेंसी है। कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को सिर माथे रखते है। राहुल गांधी संविधान को जींस की जेब में रखकर उसका अपमान करते है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने के बारे में कभी नहीं सोचा। प्रधानमंत्री वीपी सिंह के कार्यकाल में भाजपा के सहयोग से बनी सरकार में भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया। राहुल गांधी व अखिलेश यादव ने संविधान को लेकर झूठा प्रचार करके लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीत ली। अभिमान में आकर गलत बयानबाजी करने लगे। उपचुनाव में भाजपा ने सात सीटें जीतकर करारी पटकनी दी।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी की योजनाओं के कारण भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ऐतिहासिक जीत से विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वर्ष 2027 में सरकार बनाने का सपना देखने वाली पार्टी को 2047 तक इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री देश को विकसित करने में लगे है। अभी तक अमेरिका व चीन चंद्रमा पर झंडा लहराने का दम भरते थे। अब भारत का तिरंगा वहां पर लहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने बाबा भीमराव अंबेडकर की जीवनी व उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed