फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress and SP seize bail in six-six seats

छह-छह सीटों पर कांग्रेस और सपा की जमानत जब्त

Sat, 02 Dec 2017 11:41 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Sat, 02 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Congress and SP seize bail in six-six seats
कांग्रेस - फोटो : self
निकाय चुनाव में सपा के साथ कांग्रेस भी हाशिये पर चली गई। सात सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली कांग्रेस न तो एक सीट जीत सकी और न ही उसके प्रत्याशी जमानत ही बचा सके। सपा ने भी सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।
विज्ञापन


इनमें से छह की जमानत जब्त हो गई। जिले की दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा भी चार निकायों में जमानत नहीं बचा सकी। बसपा के भी अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन



जिले की तीन विधानसभा सीटों में से छिबरामऊ और तिर्वा पर भाजपा का कब्जा है। कन्नौज सदर सीट पर सपा ने कब्जा कर रखा है। निकाय चुनाव में भाजपा और सपा के प्रदर्शन पर सबकी नजर भी थी। शुक्रवार जैसे-जैसे मत पत्र पेटी से बाहर आने शुरू हुए, वैसे-वैसे इन पार्टियों के प्रत्याशियों की हालत पतली होती चली गई। भाजपा ने सौरिख और छिबरामऊ सीटों पर कब्जा तो किया लेकिन चार सीटों कन्नौज, समधन, तालग्राम और तिर्वा में इसके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदपुर नगर पंचायत सीट से भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। विधानसभा चुनाव में कन्नौज सदर सीट पर जीत दर्ज करने वाली सपा का भी यहां जादू नहीं चला। पूर्व मुख्यमंत्री कर्मभूमि कही जाने वाले कन्नौज में सपा के छह प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके। इन सीटों में कन्नौज, छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तालग्राम और तिर्वा सीटें शामिल हैं।


सपा ने सौरिख नगर पंचायत सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा था और बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी। पिछले निकाय चुनाव में गुरसहायगंज और तालग्राम में सपा समर्थित उम्मीदवार जीते थे। इस बार ये दोनों सीटें भी पार्टी नहीं बचा सकी।

कांग्रेस ने भी सात सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। सौरिख सीट कांग्रेस ने छोड़ दी थी। इन सात सीटों पर समधन को छोड़कर बाकी सभी यानि कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, समधन, तिर्वा और सिकंदरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।



बहुजन समाज पार्टी ने तालग्राम सीट को छोड़कर शेष सातों सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे। बीएसपी ने यहां गुरसहायगंज नगर पालिका और समधन नगर पंचायत सीट पर जीत दर्ज की। शेष पांच सीटों पर उसके प्रत्याशी बहुमत बचाने के लिए जूझते रहे। जो उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed