फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Confluence of Ganga and Kali river due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से हुआ गंगा और काली नदी का संगम

Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Confluence of Ganga and Kali river due to rise in water level
फोटो:09: हरदोई-कन्नौज को जोडने वाले पुल की ओर पानी बढ़ गया है। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से सात दिनों में मेहंदी घाट में गंगा का जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ा है। अब गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 92 सेमी दूर है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे की रिपोर्ट में 17 सेमी जलस्तर बढ़कर 124.030 मीटर पहुंच गया। उसके बाद दोपहर दो बजे जारी हुई जलस्तर की रिपोर्ट में दो सेमी की और बढ़ोत्तरी हुई। इससे 124.050 सेमी जलस्तर बढ़ गया। नरौरा बांध से 53,049 क्यूसेक पानी गंगाजी में छोड़ा गया है। जिसके चलते जलस्तर बढ़ने से अब गंगा और काली नदी का संगम मेहंदीघाट पर हो गया है। दूसरी ओर लोगों की सावधानी के लिए लगाई गईं बल्लियां भी पानी में धीरे-धीरे डूबने लगीं हैं। शवदाह करने वाले लोगों को भी सुरक्षित जगह तलाश करनी पड़ रही है। हालांकि प्रशासन का तर्क है कि अभी खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
सब्जियां डूबीं, किसान परेशान
गंगा किनारे इन दिनों धनियां व हरी सब्जियों की खेती होती है। जलस्तर बढ़ने से वह डूब जाती है। किसानों का कहना है कि बैगन, हरी धनिया की फसल कटरी में की थी, जो जलस्तर बढ़ने से डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सितंबर में इस तरह बढ़ता पानी का स्तर
-------------------
तारीख जलस्तर
17 122.580 मीटर
18 122.680 मीटर
19 122.690 मीटर
20 122.770 मीटर
21 123.350 मीटर
22 123.800 मीटर
23 124.050 मीटर
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed