फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Concern over involvement of officials in harassment of traders

Kannauj News: व्यापारियों के उत्पीड़न में अधिकारियों की संलिप्तता पर चिंता

Sun, 25 Jan 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Concern over involvement of officials in harassment of traders
कन्नौज। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि अधिकारी मिलीभगत कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है। इसके लिए व्यापारियों को एक जुट होकर सामना करना होगा, तभी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। वह शनिवार को नगर के एक होटल में आयोजित बैठक मे व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनमें अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई है जो निंदनीय है। किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की राजनीतिक हिस्सेदारी व मांगों के संबंध में 29 जनवरी को कानपुर में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर व्यापारियों की आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने व मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करने की बात कही। इससे पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा, आशीष तिवारी, विजय दुबे, रामजी दुबे, विवेक कुमार, सचिन पांडेय, गीता पाठक, सुनील तिवारी, सौरभ शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मां सरस्वती का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed