{"_id":"68e95690e15bbb85ea00d5aa","slug":"complaint-filed-regarding-deletion-of-name-from-voter-list-kannauj-news-c-214-1-knj1006-138534-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मतदाता सूची से नाम हटाने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मतदाता सूची से नाम हटाने की शिकायत की
विज्ञापन
सौरिख। सौरिख देहात ग्रामसभा के मतदाताओं के दो जगह वोट होने की शिकायत पर एसडीएम ने बीएलओ को शुक्रवार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं मतदाताओं का आरोप है कि नगर में उन्हें वोट होने की जानकारी नहीं है और न ही वह नगर पंचायत के चुनावों में मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं।
सौरिख देहात नगरिया तालपार निवासी आशा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने कहा कि वह ढाई दशक से ग्रामसभा में परिवार समेत रह रहे हैं। ग्रामसभा में ही उनका राइस और आटा मिल था। इसके अलावा आशा देवी इंटर कॉलेज और महाविद्यालय भी हैं। इसके अलावा वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि सरफुद्दीन ने कहा कि राजनैतिक दबाव में हम सभी लोगों के परिवार के वोट सौरिख देहात मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। नगर की मतदाता सूची में उन्हें नाम शामिल की जानकारी नहीं है और न ही वह नगर पंचायत के मतदान में भाग लेते हैं। हमलोग सौरिख देहात ग्रामसभा के स्थाई निवासी हैं। इस संबंध में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जांच कराकर एक जगह की मतदाता सूची से नाम हटा दिया जाएगा।