फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Complaint about cattle from farm to collectorate, farmers worried

Kannauj News: खेत से कलक्ट्रेट तक मवेशियों की शिकायत, किसान परेशान

Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint about cattle from farm to collectorate, farmers worried
कन्नौज। रबी का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर से खेतों में मवेशियों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। गांव-गांव मवेशियों का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं की उगाई जा रही फसल को नुकसान पहुंचाने लगे हैं। सर्दी बढ़ते ही यह समस्या और बढ़ेगी। इसके बावजूद निजात के लिए ठोस उपाय नहीं हो पा रहा है। यह हालत तब है जब कलक्ट्रेट में स्थापित कमांड सेंटर में इस तरह की शिकायत का अंबार लग रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में पिछले दिनों शुरू हुए कमांड सेंटर में रोजाना कई तरह की शिकायतें आने लगीं हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायत छुट्टा पशुओं के मामले अधिक आ रहे हैं। कमांड सेंटर में कपूरपुर कटरी निवासी हरीशंकर राजपूत ने बताया कि 35-40 छुट्टा पशुओं का झुंड दिखता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। भोला शुक्ल ने एक नंदी के न्यू कचहरी रोड पर घायल पड़े होने की शिकायत की। इसी तरह जुकइया निवासी ओमकार का कहना है कि नौ-10 गोवंशों के गांव में होने की समस्या दर्ज कराई थी। अंशुल मिश्र ने जयंतीनगर में दो पशुओं को संरक्षित करने को लेकर कमांड सेंटर में कॉल की। जय सिंह यादव ने ग्राम खिदरपुर बाग में 15-20 गोवंश और रजईमऊ राजा के अच्छेलाल ने 12-13 गोवंशों के खुले में होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कमांड सेंटर के मुताबिक अक्टूबर में 22 और नवंबर में 14 मामले पशुओं से संबंधित दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

पशुओं से समस्या है तो 1077 नंबर करें डायल
कमांड सेंटर में पशुओं की दिक्कत के लिए कॉल 1077 नंबर पर की जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 7080368123 भी लोगों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। तीनों विभागों से संबंधित 19 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। दो कर्मचारी रात में भी ड्यूटी करते हैं। डिस्ट्रिक कमांड सेंटर की प्रभारी जिला आपदा विशेषज्ञ जय लक्ष्मी पांडेय हैं, जबकि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामनारायन सिंह इसके नोडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का दावा रोजाना पकड़े जा रहे मवेशी
एक तरफ गांव-गांव लोग मवेशी की समस्या से परेशान हैं, दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि लगातार अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। पशुपालन विभाग के मुताबिक 16 अगस्त से एक दिसंबर तक जिले में कुल 2287 छुट्टा मवेशी पकड़े गए हैं।
------------------

फोटो:13: सौरिख के हुसेपुर व शंकरपुर मार्ग स्थित खेत में घुसे अन्ना जानवर। संवाद

खाली पड़ी गोशाला, खेतों में मवेशियों का आतंक

सौरिख। आवारा जानवरों ने सड़कों से लेकर खेतों तक आतंक मचा रखा है। इनकी चपेट में आकर लोग अक्सर हादसे का शिकार हो रहेे हैं। इसके बाद भी आवारा जानवरों को गोशालाओं में पहुंचाने वाले जिम्मेदार खामोश हैं, और खाली पड़ी हैं।

प्रशासन के अभियान के दावों के उलट सड़कों व खेतों में आवारा जानवरों के झुंड बेखौफ घूमते हुए दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी का सबब यह जानवर किसानों के लिए बने है। सर्द रातों में खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसान की पूरी रात खेतों की रखवाली करते हुए गुजरती है। आवारा पशुओं से परेशान इलाके के किसानों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही धीरे-धीरे उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रही है। इलाके के किसान राकेश, श्यामपाल, विनोद सिंह, मोहनलाल, रामकिशोर ने मवेशियों को गोशाला भेजने की मांग की है।


बीडीओ बोले, शिकायत मिलने पर हो रही कार्रवाई
सौरिख के बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि जिस गांव सभा से भी अन्ना जानवरों को पकड़वाने के लिए शिकायत आ रही है, वहां पंचायत सचिव की देखरेख में कैटल कैचर टीम को भेज दिया जाता है। जल्द ही बड़ा अभियान चलाकर सड़कों पर घूमने वाले जानवरों को भी पकड़कर गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed