{"_id":"581a32684f1c1bae314370e3","slug":"committee-of-urea-deficit","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर यूरिया खाद का टोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर यूरिया खाद का टोटा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू की फसल में अब यूरिया खाद की जरूरत है। समिति में यूरिया खाद न होने से किसान परेशान हैं। तालग्राम विकास खंड के कस्बा मलिकपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर एनपीके खाद को उपलब्ध है लेकिन यूरिया खाद न होने से किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
किसान महावीर सिंह, देव सिंह वर्मा, पम्पी वर्मा, रनवीर सिंह, सुरेश चंद्र, परवेंद्र सिंह, राम निवास आदि का कहना है कि आलू की फसल बोेेने के बाद यूरिया खाद की किसानों को आवश्यकता है। समिति पर करीब एक सप्ताह से यूरिया खाद नहीं है। सचिव रामवीर ने बताया कि यूरिया खाद के लिए उन्होंने 600 बोरी की डिमांड की है। वह इसके पहले 600 बोरी डीएपी खाद की डिमांड भेज दी है, जोकि एक दो दिन में समिति पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि बीते माह ऋण के रूप में ली गई खाद का पैसा किसान तत्काल जमा करें। उसके बाद ही उन्हें आगे खाद मिल पाएगी। पुराना बकाया चुकता न करने वाले किसानों को नोटिस भेजकर वसूली की जाएगी। विभाग किसानों को समय पर खाद मुहैया कराता है तो किसानों को समय पर भुगतान भी करना चाहिए। जिससे अन्य किसानों को भी समय पर खाद मिल सके।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश गांधी ने किसानों की यूरिया खाद की समस्या के मामले में सहकारिता विभाग के जिला निबंधक से तत्काल खाद दिलवाए जाने की मांग की है।