फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold proved to be too much for light blankets, patients shivered

Kannauj News: हल्के कंबलों पर भारी पड़ी सर्दी, ठिठुरते मरीज

Sun, 24 Nov 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cold proved to be too much for light blankets, patients shivered
कन्नौज। सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल में गोलमाल है। शासन के निर्देशानुसार कंबल का वजन 2.200 किलोग्राम होना चाहिए पर 450 ग्राम कम कर 1.750 किलोग्राम वजन के ही कंबल मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में सर्दी पर कंबल हल्के पड़ रहे हैं और मरीज ठिठुरते नजर आते हैं। अब 450 ग्राम वजन कम होने पर जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन



सर्दी में निराश्रित व असहाय मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं। कंबल के लिए मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 250 सेंटीमीटर लंबा और 140 सेंटीमीटर चौड़ा कंबल होना चाहिए और वजन 2.200 किलोग्राम होना चाहिए। साथ ही 70 प्रतिशत वूलेन होना चाहिए। जिला अस्पताल में सर्दी में मरीजों को दिए जाने वाले कंबलों की पड़ताल की और वजन कराया तो कंबल का वजन 450 ग्राम कम निकला। हालांकि कंबल की लंबाई और चौड़ाई सही थी। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि कंबल के वजन की जानकारी नहीं है। अगली बार कंबल के वजन की शासन से जानकारी कर खरीदे जाएंगे। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि शासन ने कंबलों को लेकर नई गाइड लाइन भेजी है। उसी के अनुसार नए कंबल खरीदे जाएंगे। सर्दी से बचाव के लिए मरीजों को दो कंबल भी उपलब्ध कराए जाते हैं। अस्पताल में कंबलों की कमी नहीं है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में हैं 540 कंबल
जिला अस्पताल में वर्तमान समय में 540 कंबल उपलब्ध हैं। इनमें से दिसंबर 23 में 250 कंबल जेम पोर्टल से खरीदे गए हैं और बाकी कंबल अस्पताल में पुराने उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :23: अवधेश। संवाद
घर से लाए कंबल
जिला अस्पताल में भर्ती अवधेश ने बताया कि सरकारी कंबल मिला है, लेकिन वह अपने घर से कंबल लेकर आए हैं। कंबल हल्का होने के कारण सर्दी लगती है।

फोटो :24: रामनिवास। संवाद
कंबल में लगती सर्दी
अस्पताल के हड्डी विभाग में भर्ती रामनिवास ने बताया कि सरकारी कंबल काफी हल्के हैं। इन कंबलों से सर्दी नहीं जाती है। ऐसे में घर से कंबल लाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed