फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold done

ठंड ने किया बेहाल

Mon, 25 Dec 2017 11:07 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Mon, 25 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cold done
ढाई घंटे देरी से कन्नौज स्टेशन पहुंचती कालिंदी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी के चलते मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए है। सर्द हवाओं ने धूप को भी बेअसर करना शुरू कर दिया है। सोमवार को पारा गिरने से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


शाम ढलते ही कोहरे की चादर छाने के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा। अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 5.8 रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।  
विज्ञापन


 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों व प्रमुख चौराहों पर वाहनों का लोग ठिठुरते हुए नजर आए। कड़ाके की सर्दी को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही गंभीर बीमारी से परेशान मरीजों के लिए परेशानी वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस भी सर्दी से राहत नहीं दिला सका। रात में तापमान लुढ़ककर 5.8 तक पहुंच गया, जिससे बंद कमरे में भी सर्दी की ठिठुरन बनी रही। बर्फीली हवा चलने से लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी आने वाले एक सप्ताह तक इसी तरह सर्दी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed