फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Clouds raise farmers' worries, Umas continues to be affected

Kannauj News: बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, उमस का असर बरकरार

Sat, 14 Mar 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Clouds raise farmers' worries, Umas continues to be affected
कन्नौज। जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बाद भी उमस का असर बना है। दूसरी तरफ किसान ऐसे में खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंतित हैं। पिछले दो दिनों से जिले में शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। मौसम के उतार-चढ़ाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिनों में बूंदाबांदी की आशंका जताई है लेकिन फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय होने की जानकारी नहीं दी है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ाई हुई है। इस समय गेहूं, सरसों और आलू समेत कई फसलें खेतों में तैयार हैं। कहीं-कहीं सरसों की कटाई भी हो गई है। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है कि फसल पकने के समय अगर मौसम खराब हो जाए तो पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। कई जगहों पर पछेती गेहूं की फसल में बालियां निकालने लगी हैं, जबकि सरसों की कटाई भी शुरू होने लगी है। ऐसे में बारिश या तेज हवा से फसल गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed