फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Clerk employee of social welfare died in the accident, four injured

Kannauj News: हादसे में समाज कल्याण के लिपिक कर्मचारी की मौत, चार घायल

Thu, 08 Dec 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Clerk employee of social welfare died in the accident, four injured
कन्नौज। तिलक समारोह से लौटते समय कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार समाज कल्याण विभाग के लिपिक की मौत हो गई। जबकि विकास भवन के चार कर्मचारी घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई के मल्लावां निवासी लिपिक अभिनंदन सिंह (45) देविन टोला सरायमीरा में परिवार समेत रहते थे। बुधवार को एडीओ समाज कल्याण श्याम बरन के बेटे निशांत का तिर्वा में तिलक समारोह था। तिलक में शामिल होने के लिए अनिनंदन सिंह, विकास भवन में ही तैनात कर्मचारी जितेंद्र, विपिन, राहुल और विनीत के साथ कार से गए थे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे सभी कार्यक्रम से लौट रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में अभिनंदन सिंह की मौत हो गई। जितेंद्र, विपिन, राहुल और विनीत घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से पत्नी गीता देवी, बेटी शानवी और बेटे दक्ष का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। कर्मचारी क्षतिग्रस्त कार को ही चलाकर खुद निजी अस्पताल पहुंचे। यहां अभिनंदन की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

----
विकास भवन में हुई शोकसभा
विकास भवन में गुरुवार को शोकसभा हुई। सीडीओ आरएन सिंह, पीडी सुधीर सिंह समेत कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। हादसे से विकास भवन में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed