{"_id":"57f93d6a4f1c1b0c2f26f7bc","slug":"cleaning-campaign-run-by-socialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादियों ने चलाया सफाई अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादियों ने चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सफार्ई करते समाजवादी नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत लखनऊ से संदेश रथ लेकर आए हीरालाल यादव की अगुआई में रेलवे स्टेशन व तिर्वा क्रासिंग पर सफाई अभियान चलाया गया। रोड व नालों की सफाई की गई। इसके बाद में चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
सफाई अभियान में सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। हीरालाल यादव ने कहा कि वातावरण दूषित होने से उसका शिकार हम सभी होते हैं। यदि हर व्यक्ति इस बात का संकल्प ले कि कहीं भी वह गंदा नहीं करेगा तो सबकुछ स्वच्छ हो जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि डेंगू, चिकुनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से पूरा जन मानस परेशान है। छात्र-छात्राओं से वातावरण साफ रखने की अपील की गई। इस दौरान पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, महासचिव संजय दुबे, प्राचार्य ओपी शर्मा, संजय गिहार, अंशु पाल, सतेंद्र यादव, मोहित यादव सहित अन्य मौजूद रहे।