फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Clash and stone-pelting between two groups, four injured.

Kannauj News: दो पक्षों में मारपीट व पथराव, चार घायल

Fri, 23 Jan 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clash and stone-pelting between two groups, four injured.
कन्नौज। सिगरेट को लेकर गुरुवार की देर रात हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार में मारपीट और लूट की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के गोलकुआं चौराहे पर देर रात सिगरेट के दाम अधिक लेने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान मालिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और गोलक में रखे 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि मोहल्ला चौधरी सराय निवासी दुकान मालिक अमित तिवारी अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी सिगरेट के दाम को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया और दुकान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से अमित तिवारी को घायल कर दिया। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी लूट ले जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायल दुकान मालिक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक निर्मल तिवारी, अंकित दुबे और सुमित पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed