फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   City covered with fog sheet

कोहरे की चादर से ढका रहा शहर

Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
City covered with fog sheet
शहर में बिछी कोहरे की चादर। - फोटो : amar ujala
तीन दिन से कोहरे का कहर जारी है। रविवार को भी शहर कोहरे से ढका रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सुबह 11 बजे तक सड़क पर 20 फीट की दूरी तक कुछ नहीं दिख रहा था। वाहनों किसी तरह रेंगते हुए सड़क से निकल रहे थे।
विज्ञापन


   जिले का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आम लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। लोग घर से निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं। सड़क पर रात गुजारने वालों के लिए भी परेशानी बनी हुई है। कड़ाके की ठंड से रविवार को भी लोग कंपकंपाए। अभी तक दिन में कुछ धूप भी निकल आती थी। लेकिन रविवार को एक भी मिनट को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल सकी। बीते करीब एक सप्ताह से घने कोहरे के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से कोहरे का दंश रेलवे यात्रियाें को सबसे अधिक भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को तय समय से तीन-तीन घंटे देरी से गाड़ियां मिल रही है। रविवार को भी फर्रुखाबाद से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस कन्नौज अपने तय समय से करीब 3:30 घंटे देरी से पहुंची। गोरखपुर से चलकर अहमदाबाद तक जाने वाली फास्ट एक्सप्रेस रविवार को कन्नौज स्टेशन अपने तय समय करीब एक घंटे देरी से पहुंची। कालिंद्री एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से पहुंची। ऐसे ही फर्रुखाबाद-कासंगज एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, इलाहाबाद पैसेंजर भी तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed