{"_id":"61e3116429af305d643a4dbd","slug":"chunav-kannauj-news-knp675538246","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ छवि व विकास करने वाला विधायक चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ छवि व विकास करने वाला विधायक चाहिए
विज्ञापन
chunav
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। क्षेत्र के युवा इस बार स्वच्छ छवि व विकास करने वाले नेता को चुनेंगे। वहीं चुनाव के बाद न दिखने वाले नेताओं से दूरी रखने की बात भी कही।
चुनाव नजदीक आते ही चर्चाओं का दौर भी तेजी से चल रहा है। सभी पार्टियों के नेता लोगों से लुभावने वादे कर रहे हैं। वहीं गली के नुक्कड़ व चाय की दुकानों पर मौजूद लोग चुनाव की चर्चा करते ही दिखते हैं। कोई किसी की जीत का दावा कर रहा है तो कोई किसी की। वहीं युवाओं का कहना है कि उसको ही वोट दिया जाएगा जो जनता के बीच रहकर काम करे।
सुखेंद्र कुमार का कहना है कि ऐसी सरकार इस बार आए, जो गरीब, असहायों के लिए योजनाएं चलाकर उनको लाभ पहुंचाए। अधिकतर सरकार की योजनाएं जमीन स्तर पर नहीं आ पाती हैं।
उमंग गुप्ता का कहना है कि इस बार ऐसी सरकार बननी चाहिए जो युवाओं के हितों के लिए कार्य करें। रोजगार मुहैया कराए। जिससे देश की बेरोजगारी कम हो।
राहुल यादव का कहना है कि बिजली, पानी, पढ़ाई, सड़कों को लेकर अभी बहुत काम बाकी है। वोट उसी को जो जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराए।
कस्बा निवासी धीरज का कहना है कि व्यापारियों के हित वाली सरकार चाहिए। गुंडागर्दी, लूट आदि घटनाएं न हों। विधायक भी क्षेत्र में रहकर काम करे।
आयुष गुप्ता का कहना है सरकार ऐसी चाहिए जो देश व राष्ट्र हित में कार्य करे। युवाओं के रोजगार के रास्ते खोले, समय-समय पर सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकाले।