फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chunav chinh awantit

कोई पहनेगा ताज, खट्टे-मीठे फलों का भी मिलेगा स्वाद

Mon, 21 Nov 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
chunav chinh awantit
कन्नौज। दिसंबर में संभावित नगर निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गईं हैं। निर्वाचन आयोग ने 18 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों के पदों के लिए 39 चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। इसमें खट्टे-मीठे फल और ताज (मुकुट) भी शामिल है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर चिह्नों की सूची जारी कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में सभासद पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 42 चुनाव चिह्न जारी हुए हैं। पंजीकृत दलों के उम्मीदवारों के लिए 197 तरह के प्रतीक की सूची आई है। इसमें अध्यक्ष और सदस्य दोनों के ही चिह्न शामिल हैं। इसके अलावा 39 चुनाव चिह्न ऐसे हैं, जो पालिका और पंचायत के चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त में यह हैं राजनीतिक दल
निर्वाचन आयोग ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को घड़ी, बीएसपी को हाथी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को बाल और हंसिया, भाजपा को कमल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ, जनता दल यूनाइटेड का तीर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (लिबरेशन) के लिए सितारों सहित झंडा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का हथौड़ा, हंसिया और सितारा, समता पार्टी का मशाल, सपा की साइकिल, राष्ट्रीय लोकदल का हस्तचालित पंप, राष्ट्रीय जनता दल का लालटेन, लोक जनशक्ति पार्टी का बंगला, जनता दल (सेक्युलर) का सिर पर धान रखे महिला किसान, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का शेर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का पतंग, आम आदमी पार्टी का झाडू और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की सीढ़ी चुनाव चिह्न आवंटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को यह मिलेंगे चिह्न
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद से निर्दलीय उम्मीदवारों को शटल, अलाव और आदमी, अनार, पानी का नल, कंघा, ऊन का गोला, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबिल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), भगौना, स्कूल बैग, पानी की बोतल, रेल का इंजन, हल, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सुराही, सरौता, सैनिक, शंख, तलवार, रिक्शा, लट्टू, वायुयान और वृक्ष चुनाव चिह्न की सूची आ गई है।

पालिका, नगर पंचायत सभासद के लिए यह मिलेंगे प्रतीक
अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, खजूर का पेड़, उगता सूरज, खड़ाऊं, कलम और दवात, कार, गमला, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, घंटी, चश्मा, छाता, झोपड़ी, तोप, मुकुट, डमरू, ढोलक, नाव, धान का पौधा, ड्रम, त्रिशूल, ताला-चाबी, तराजू, तरकश, केला, कुल्हाड़ी, पत्तियां, पेपर वेट, पुल, बिजली का वल्ब, कुर्सी, बैलगाड़ी, पेंसिल, फावड़ा, पेंचकस, भुट्टा, मोटर साइकिल व बंदूक कुल 42 चुनाव चिह्न नगर पालिका और नगर पंचायतों से सभासद पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed