{"_id":"5efb7db78ebc3e42ed43d980","slug":"chori-kannauj-news-knp5685374129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को आई झपकी, कार सड़क किनारे मकान में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को आई झपकी, कार सड़क किनारे मकान में घुसी
विज्ञापन
खुली पड़ी सेफ।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अकबरपुर में सड़क के किनारे बने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सै शय्या अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कार के एयरबैग खुल गए, जिसके चलते चारों युवकों की जान बच गई। साथ ही सुबह का वक्त होने के चलते हरेंद्र के मकान के बाहर कोई मौजूद नहीं था, वरना हादसा और बड़ा हो जाता।
नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी ऋषभ दुबे पुत्र विकास दुबे मोहल्ले के ही गोलू पत्र ओमप्रकाश हलवाई,लल्ला पुत्र रमेश हलवाई, हिमांशु पत्र सर्वेश पेंटर के साथ कार लेकर सिकंदरपुर जा रहा था। मंगलवार सुबह चार बजे अकबरपुर के पास चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने हरेंद्र दुबे पुत्र गया प्रसाद के मकान में जा घुसी। हरेंद्र के अनुसार उनके मकान में 60 से 70 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बनाकर सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्ष