{"_id":"aa46de8e6c29ca9b98607f321cd0ac1c","slug":"choice-of-vehicles-to-crack-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए वाहनों की धरपकड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए वाहनों की धरपकड़ शुरू
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर और जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र में 28 नवंबर को होने
विज्ञापन
वाले मतदान में वाहनों की कमी को लेकर एआरटीओ ने वाहन पकड़ने शुरू कर दिए
हैं। करीब एक दर्जन पकड़ी गई मैजिकों को कलक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया
गया है।
एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के लिए जिले भर में वाहन स्वामियों के वाहन अधिग्रहीत करने को नोटिस भेजी जा रही हैं। संबंधित थानों को नोटिस दी जाएंगी। थानों से वाहन स्वामियों तक पुलिस से नोटिस भेजी जाएंगी। निर्धारित समय सीमा पर वाहन न लाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि इसी तरह बस, ट्रक, डीसीएम और लोडर व बोलेरो व अन्य वाहन स्वामियों को भी नोटिस दी जा रही हैं। सभी को किस ब्लाक में किस समय पहुंचना है, यह नोटिस में अंकित किया गया है।