फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child's death due to excessive bleeding, uproar

Kannauj News: ब्लीडिंग अधिक होने पर प्रसूता की मौत, हंगामा

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Child's death due to excessive bleeding, uproar
कन्नौज। डिलीवरी के बाद रक्त स्राव अधिक होने पर प्रसूता की कानपुर में मौत हो गई। यहां शव पहुंचने पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवा गांव निवासी अंकित शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी प्रिया शर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के मकरंदनगर स्थित रिया मैटरनिटी हॉस्पिटल में सोमवार की रात आठ बजे भर्ती कराया था। मंगलवार को प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। रक्त स्राव अधिक होने पर हालत बिगड़ गई। मामला बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजन प्रसूता का शव लेकर दोबारा रिया मैटरनिटी हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मकरंदनगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल केे साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा शांत कराया। विधिक कार्रवाई करने बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पति ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था। जब डॉक्टरों से पूछा कि डिलीवरी कब तक होगी तो थोड़ा-थोड़ा कर समय बताते रहे। दूसरे दिन पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे को देखने नहीं दिया। थोड़ी देर बाद ब्लीडिंग अधिक होने पर पत्नी की हालत बिगड़ गई। जिस पर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते ही उसकी मौत गई। आरोप लगाया है कि डिलीवरी के दौरान महिला डॉक्टर ने बच्चे को पकड़कर जबरदस्ती बाहर खींचा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed