{"_id":"23204b1f6c3e76b2f10f28d677228295","slug":"children-tested-the-functioning-of-the-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने डाकघर की कार्य प्रणाली परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने डाकघर की कार्य प्रणाली परखी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत किडजी प्री स्कूल के बच्चे डाकघर पहुंचे और वहां की कार्यप्रणाली देखी।
विज्ञापन
डाकघर के सिस्टम मैनेजर संजीव मिश्रा ने डाक टिकट, पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय
पत्र, मनीआर्डर, रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट आदि की जनकारी दी।
उन्होंने डाकघर में चल रही बचत योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार ने बालिकाओं के सशक्तीकरण हेतु सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है। इसमें 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खोले जा सकते हैं। 14 वर्ष तक एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा करने पर 21 वर्ष के बाद छह लाख 41 हजार 92 रुपये मिलेंगे।
18 वर्ष के बाद 50 प्रतिशत राशि निकालने का प्रावधान भी है। पोस्टमास्टर राजेश सिंह, कुलदीप सक्सेना, कमलेश पांडेय, एनके सिंह और सर्वेश मिश्रा ने भी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बच्चों के सवालों के जवाब भी देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक सुशील बाबू, प्रधानाचार्य बरखा अवस्थी आदि मौजूद थे।