फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child injured in bike collision dies during treatment

Kannauj News: बाइक की टक्कर से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Child injured in bike collision dies during treatment
छिबरामऊ। घर के बाहर खेल रहे मासूम को बुधवार को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मासूम को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए यहां से गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचते ही पारियों परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैंसारपुर निवासी सत्येंद्र कुमार का सात वर्षीय पुत्र अर्पित घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। तभी उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन घायल मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे पर वहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे फर्रुखाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात मासूम का शव घर पहुंचते ही मां सरिता देवी समेत अन्य परिजनों का रो9रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया अर्पित गांव के ही बाबा विश्वनाथ विद्या मंदिर में केजी क्लास का छात्र था। उसके दो भाई एवं एक बहन है। इनमें अर्पित सबसे छोटा था। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed