{"_id":"64de63752c0daf45530beea6","slug":"child-dies-due-to-vehicle-collision-on-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1817-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बालक की मौत
Thu, 17 Aug 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई। वह एक्सप्रेसवे किनारे मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान वह एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया और हादसे का शिकार हो गया।हादसे की जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सौरिख थाना सकरावा चौकी क्षेत्र के के सिकंदरपुर गांव निवासी बावला नाथ का आठ वर्ष का पुत्र मंगलनाथ बुधवार को मवेशी लेकर गांव के बाहर से गुजरे एक्सप्रेसवे के किनारे चराने ले गया था। किलोमीटर संख्या 145 पर रोकथाम के लिए लगाए गए कटे हुए तारों के बीच से निकलकर वह खेलते हुए एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। उसी दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। काफी देर बाद जब लोगों ने उसे वहां पर घायल पड़ा देख सूचना परिजनों को दी। परिजन आननफानन उसे इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
कई जगह पर कटी है एक्सप्रेसवे की बैरिकेडिंग
परिजनों ने बताया कि कि गांव के सामने से निकले एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। कई जगहों पर पर बैरिकेडिंग के तार अज्ञात लोगों ने काट दिए हैं। जिनकी कार्यदायी संस्था ने अभी तक मरम्मत नहीं कराई है। जिसके चलते इलाके में अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूदबैरिकेडिंग की मरम्मत नहीं कराई है। समय रहते तारों की मरम्मत कराई गई होती तो शायद मासूम की जान नहीं जाती।