{"_id":"667c7bfa580903c3a4034c06","slug":"child-dies-due-to-collision-with-loader-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114994-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लोडर की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लोडर की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
हसेरन। सड़क पार कर रहे बालक को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
कोतवाली छिबरामऊ के महुअन नगला गांव (खोजीपुर) निवासी स्व. केसराम का पुत्र ऋषभ (नौ वर्ष) मां रेखा व बड़े भाई शिवा के साथ 16 जून को मौसी की शादी में शामिल होने नादेमऊ चौकी क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी नाना उपदेश के घर आया था। शादी के बाद वह मां और भाई के साथ ननिहाल में ही रुका हुआ था। बुधवार की सुबह करीब 09:30 बजे वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार लोडर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद लोडर चालक मौके से भाग गया। मौत की जानकारी पाकर ननिहाल में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पहले ऋषभ के पिता केसराम की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सौरिख दिग्विजय सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत के बाद मां रेखा बदहवास है।