फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chief Minister Arogya Mela will be held every Sunday again

हर रविवार फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arogya Mela will be held every Sunday again
कन्नौज। कमजोर आय वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की एक बार फिर शुरुआत होने जा रही है। कोविड-19 महामारी के कारण इस साप्ताहिक मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। अब फिर 19 सितंबर से मेले की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित होगा। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी कर मेले का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अब कोरोना का प्रसार कम हो चुका है। ऐसे में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए फिर आरोग्य स्वास्थ्य मेला शुरू किया जा रहा है। मेलों के प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सहित एक कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को मेले में प्रवेश दिया जाएगा। सैनिटाइजेशन और मास्क अनिवार्य होगा। मुंह में मास्क व गमछा लपेटे हुए व्यक्तियों को ही मेले में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल डॉ. जेपी सलोनिया ने बताया कि मेले में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें अन्यथा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। साथ ही योजना से वंचित भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में मिलती हैं ये सुविधाएं
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार डेंगू, मलेरिया,चिकिनगुनिया,टाइफाइड समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों को टीकाकरण, जांच व दवा दी जाती है। निशुल्क जांच भी होती है। नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण होता है। नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की निशुल्क जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का निशुल्क वितरण, गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श, बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने सहित अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed