फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhedakhaanee ke aaropiyon ko giraphtaar karane pahunchee pulis par patharaav

छेड़खानी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव

Mon, 14 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
chhedakhaanee ke aaropiyon ko giraphtaar karane pahunchee pulis par patharaav
पकड़े गए पुलिस पर हमले के आरोपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चौराचांदपुर में छेड़खानी के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर रविवार रात पथराव कर दिया गया। कई लोगों ने पुलिस के सामने असलहा लहराए। पुलिस ने 10 को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पथराव और हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर गांव में रविवार को मड़हरपुर निवासी नूर आलम, जलालुद्दीन, इनायतपुर निवासी अंकित और ठठिया निवासी जयचंद ने किशोरी से छेड़खानी कर दी थी। सूचना पर कोतवाल विकास राय के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने गांव के लोगों को फोन कर बुला लिया। आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर पथराव कर दिया। इन्होंने पुलिस टीम के सामने असलहा भी लहराए। इसके बाद कोतवाल विकास राय ने नूर आलम, शमसुद्दीन, हसरुद्दीन, जमालुद्दीन, अमरुद्दीन, मोहसिन खान, मुन्ना खां, जुम्मन खान निवासी मड़हरपुर, अंकित दोहरे इनायतपुर, ठठिया निवासी जयचंद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पथराव और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल विकास राय ने बताया कि नूर आलम, शमसुुद्दीन, हसरुद्दीन, जमालुद्दीन, अमरुद्दीन और मोहसिन खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed