फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhah pojitiv mile, nau kee aspataal se chhuttee

छह पॉजिटिव मिले, नौ की अस्पताल से छुट्टी

Wed, 01 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
chhah pojitiv mile, nau kee aspataal se chhuttee
जिला अस्पताल में युवती की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्‍थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में बुधवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले और अस्पतालों में भर्ती नौ मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 243 पहुंच चुकी है। इसमें 209 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं और बिहार के व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 33 पॉजिटिव का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 167 प्रवासी हैं।
विज्ञापन

दो दिन एक नया मरीज नहीं आया था लेकिन बुधवार को छह नए संक्रमित मिले। इनमें तिर्वा के दुर्गानगर निवासी 14 वर्षीय किशोर और उसकी 45 वर्षीय मां शामिल हैं। गुरसहायगंज के रूरा निवासी एक वर्षीय बच्ची और उमर्दा के लिलुइया निवासी 31 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। गोपालपुर सौरिख में संक्रमित मिला 32 वर्षीय युवक जयपुर से लौटा था। सौरिख में पॉजिटिव मिली 48 वर्षीय महिला हाल में ही कानपुर से लौटी थी। इन मरीजों को मेडिकल कॉलेज और गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर में भर्ती सात और मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती दो लोग बुधवार को ठीक हुए। जिले में अब तक 209 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 33 संक्रमितों का उपचार कोविड-19 चल रहा है। इनमें 27 गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर, पांच मेडिकल कालेज तिर्वा और एक लखनऊ में भर्ती ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से स्वस्थ होने पर अब घर नहीं ले जाएगी एंबुलेंस
तिर्वा। कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों को अब निजी या किराये के वाहन से घर जाना पड़ेगा। एंबुलेंस से घर छोड़ने की व्यवस्था शासन ने खत्म कर दी है। केवल बच्चों और प्रसूताओं को एंबुलेेंस घर तक छोड़ने जाएगी। कोरोना पॉजिटिव को एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल ले जाया जाता है। इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे एंबुलेंस से ही स्वास्थ्य कर्मचारी घर तक छोड़ने जाते हैं। मरीजों की संख्या कम होने के बाद शासन ने ठीक होने वाले लोगों को एंबुलेंस से घर छोड़ने की व्यवस्था खत्म कर दी है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित को एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल लाया जाएगा लेकिन स्वस्थ होने के बाद उसे खुद की व्यवस्था से घर जाना होगा। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ही एंबुलेंस से घर तक भेजने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed