फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   cheque distributed to farmers in three days

तीन दिन में किसानों को बांटें चेक

Sat, 11 Apr 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 11 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
cheque distributed to farmers in three days
तहसील सभागार में शनिवार को हुई डीएम ने लेखपालों से दैवीय आपदा राहत के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने तीन दिन के अंदर सभी पीड़ित किसानों को चेक बांटने के आदेश दिए। इस काम में लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पिछले माह हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो गई थी। इसके चलते सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन की ओर से किसानों को राहत चेक बांटी जा रही है। शनिवार को डीएम अनुज कुमार झा, एडीएम रमेशचंद्र यादव के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने सभागार में क्षेत्रीय लेखपालों की बैठक में अभी तक वितरित की गई चेंक की जानकारी कर वितरण कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष इंद्रपाल यादव ने बताया शायद ही कोई खेत ऐसा हो जिसमें 40 से 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल सही निकल रही हो। क्षेत्र में गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। डीएम ने कहा शासन से पूर्व में जो निर्देश मिले थे उनके अनुसार सर्वे कार्य कराया गया था, लेकिन अब शासन ने दोबारा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सभी किसानों को जिनकी फसल को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि गांव-गांव जाकर फसल का जायजा लेकर पीड़ित किसान को क्षति के अनुसार चेक बनाई जाए। जितनी चेक तैयार हो चुकी हैं। उनका वितरण हरहाल में 14 अप्रैल तक कर लिया जाए।

चेक वितरण के बाद बाउचर तहसीलदार को सौंप दें। शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रामबहादुर वर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, सीओ चकबंदी राजेश कुमार, एसीओ चकबंदी भरतपाल आदि अधिकारी व सभी लेखपाल मौजूद रहे।

रकबे के मुताबिक तैयार करें रिपोर्ट
छिबरामऊ। लेखपालों ने डीएम के समक्ष क्षेत्र के जले हुए गांव की समस्या रखते हुए कहा वहां सर्वे करने में दिक्कतें आ रही हैं। इस पर एडीएम रमेशचंद्र यादव ने कहा गांव में मौके पर जाकर सर्वे कर रकबे के मुताबिक रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने चकबंदी विभाग के सीओ को निर्देश दिया कि वह इस कार्य में पूरा सहयोग करें और चकबंदी लेखपाल को साथ लेकर समन्वय से काम करें। इस कार्य में हीलाहवाली न बरती जाए।

स्टेट बैंक कर रही चेक वापस
छिबरामऊ। लेखपालों ने डीएम को बताया मुआवजा के रूप में किसानों को दी जाने वाली चेक जब किसान भारतीय स्टेट बैंक लेकर पहुंचता है। तो वहां से उसे वापस कर दिया जाता है। इस पर डीएम ने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक योगेंद्र वर्मा से फोन पर वार्ता की और उन्हें किसानों के सामने आ रही इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि किसानों को एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की चेक दी जाएं ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े।


भूमिधर के नाम जारी हो चेक
छिबरामऊ। डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया फसल मुआवजा की चेक भूमिधर के नाम जारी की जाए। बटाईदार के नाम चेक न बनाई जाए। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गाटा का विधिवत सर्वे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed