{"_id":"69658a1d2c083bc385db1f4ffa057fae","slug":"check-poor-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सड़क की जांच व कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क की जांच व कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालग्राम के वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया गांव सिंघनापुर, मजरा घुसुआपुर व चांदापुर के विकास कार्यों का प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार व इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
प्रमुख सचिव ने सिंघनापुर में बिजली न होने पर अधिशासी अभियंता पी.राम और एसडीओ अरविंद सिंह को तलब किया। एक महीने के अंदर विद्युतीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने चांदापुर में देवस्थान से लेकर रणवीर के घर तक बनी सीसी रोड मात्र 15 दिन में टूट जाने की शिकायत की। इस पर डीआरडीए के अभियंता को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
शौचालय निर्माण कम पाए गए। इस पर 100 और ग्रामीणों के यहां शौचालय बनाने के लिए सूची तत्काल तैयार करने की जिम्मेदारी प्रधान व सचिव को दी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अरुण, नेहा, अर्चना अति कुपोषित निकले। उन्हें जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने को कहा। बिजली विभाग को आपूर्ति बढ़ाने व कनेक्शन देने के लिए 5 जून को कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्रामीण कप्तान सिंह, जगमोहन, सर्वेश आदि ने राशन कार्ड न होने, इंदिरा व लोहिया आवास न मिलने की शिकायत की। मनरेगा कार्यों के बारे में रोजगार सेवक से पूछताछ की गई। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने किसानों को सौ कुंतल संकर धान का बीज 15 जून तक राजकीय बीज भंडार से अनुदान पर लेने की बात कही। गांव के अंदर स्कूल के करीब जलभराव पाया गया, जिस पर नाली को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, संजय श्रीवास्तव एक्सईएन, एसडीएम राम बहादुर वर्मा, एमओआईसी डा.अजय यादव, लेखपाल अवनीश, कानूनगो राजवीर आदि मौजूद रहे।
चंद मिनटों में निपटी समीक्षा
नोडल अफसर की समीक्षा बैठक पहली बार शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। अफसरों से सवाल-जवाब तो हुए लेकिन किसी को फटकार नहीं लगी। लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा भी चंद मिनटों ही निपट गई। प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने ज्यादातर विभागों से उनके यहां चल रहीं योजनाओं के बारे में पूछा।
इसके बाद उसकी प्रगति का हाल लिया और फिर काम पूरा कराने के निर्देश देकर चलता कर दिया। सबसे ज्यादा खुश पीडब्ल्यूडी के अफसर नजर आए, क्योंकि पूर्व नोडल अफसर डा. हरिओम के कार्यकाल के दौरान उन्हें खूब खरीखोटी सुननी पड़ी थी। बैठक में डीएम अनुज कुमार झा, एडीएम रमेश चंद्र यादव, सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे।