{"_id":"596672d54f1c1b87478b4792","slug":"cheap-medicines-will-be-available-at-the-medical-stores-of-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर मिलेंगी सस्ती दवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर मिलेंगी सस्ती दवाएं
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जेनेरिक मेडिकल स्टोर के लिए चिह्नित गेट के पास भूमि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में चिकित्सक अब दवाओं की किल्लत बता कर मरीजों को ब्रांडेड कंपनी की दवा नहीं लिख सकेंगे। दवाइयों की उपलब्धता के लिए अब शासन ने अस्पतालों में ही जेनरिक मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। बाजार के मेडिकल स्टोर की तुलना में काफी सस्ती दवाएं मिलेंगी। यह कवायद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के तहत होने जा रही है। जल्द ही जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें अस्पताल गेट के निकट मेडिकल स्टोर खोलने के लिए भूमि को चिह्नित करने की भी रिपोर्ट शासन को दी है। इस मेडिकल स्टोर पर वह लोग भी दवा ले सकेंगे जो प्राइवेट अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। जल्द ही किसी कार्यदाई संस्था को ठेके के तहत जेनरिक दवाओं की बिक्री करने का लाइसेंस दे दिया जाएगा। मेडिकल स्टोर का भवन बनाकर इसे खोल दिया जाएगा।
वर्जन
शासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। अब डाक्टर केवल मरीजों को जेनरिक दवा ही लिखेंगे। यदि कोई डाक्टर मनमानी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डा. सीपी सिंह (सीएमएस, जिला अस्पताल, कन्नौज)