फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CHC put on the lock by asha bahues

आशाओं ने सीएचसी पर डाला ताला

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
CHC put on the lock by  asha bahues
डिप्टी सीएमओ से नोकझोंक करती आशा। - फोटो : अमर उजाला
वेतन की मांग पर दर्जनों आशाओं ने सीएचसी गेट पर ताला डाल दिया। करीब चार घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएमओ व पुलिस के समझाने पर रास्ते से हटकर अस्पताल परिसर के अंदर घरने पर बैठ गईं। दवा लेने आए तमाम मरीजों और एंबुलेंस को भी अस्पताल में घुसने नहीं दिया। ओपीडी बंद करा दी। बाद में डिप्टी सीएमओ को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन देकर वेतन दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों की तरह आशा बहुओं को भी वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आशा बहू संगठन की ब्लाक अध्यक्ष विनीता यादव के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा आशा बहुओं ने शुक्रवार को दस बजे सीएचसी पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई आशा ओपीडी पहुंची और मरीजों को निकालकर अपोडी बंद करा दी। मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर डिप्टी सीएमओ केसी राम ने जब आशाओं को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ उलझ गईं।
विज्ञापन


इस दौरान तीखी झड़पे हुईं। आशाओं ने कहा कि पल्स पोलियो, इंद्रधनुष, मातृत्व सप्ताह आदि के काम उनसे लिए जाते है। उनको सिर्फ एक दिन का 75 रुपया दिया जाता है। मांग रखी कि जब तक दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन नहीं मिलेगा, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी के सीएमओ के समझाने के बाद आशा बहुओ ने गेट छोड़कर परिसर के अंदर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुसुमा देवी, किरन दुबे, अंश लेखा, मुन्नी देवी, गुड्डी, राखी, नीलम आदि मौजूद रही। वहीं सीएचसी गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान तेज धूप के चलते ग्राम अनीभोज निवासी आशा  लाली देवी अचानक गिरकर बेहोश हो गई। इससे हड़कंप मच गया। तत्काल उसे स्ट्रेचर पर लादकर सीएचसी भेजा गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed