फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CHC expanded, will have 50 beds

Kannauj News: सीएचसी का हुआ विस्तार, 50 बेड होंगे

Fri, 06 Jan 2023 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
CHC expanded, will have 50 beds
तालग्राम। इमरजेंसी रैपिड प्लान (ईसीआरपी)-2 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम का विस्तार किया गया है। 30 लाख रुपये की लागत से 20 बेड का वार्ड बन कर तैयार हो गया है। इसके तैयार होने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। तालग्राम सीएचसी पर पहले 30 बेड थे। संक्रमित बीमारियों के ज्यादा मरीजों के पहुंचने पर रेफर कर दिया जाता था। अब सीएचसी में फ्री फैब वार्ड के जरिए 20 बेड बढ़ाए गए हैं। यह सीमेंट, मौरंग, ईंट के बजाए स्टील स्ट्रक्चर की नई तकनीक से तैयार किया गया है। अब नए वार्ड का निर्माण होते ही 50 बेड पर मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि भवन अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। यहां कोविड संक्रमितों को भी इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed