{"_id":"d1ac96aac96863fd5fa372cb43522241","slug":"chairman-of-the-opposition-expressed-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन का घेराव कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन का घेराव कर जताया विरोध
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला शांति नगर (इस्माइलपुर) के राशन
विज्ञापन
कोटेदार जहीर खां के खिलाफ शुक्रवार को लोग भड़क गए। कई गंभीर आरोप लगाते
हुए एक दर्जन से अधिक महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। यहां मौजूद
चेयरमैन नकीम अहमद का घेराव कर लिखित शिकायती पत्र सौंपा।
इसमें कोटेदार की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष जताया गया। बाद में अधिकारियों और चेयरमैन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। शिकायतकर्ता महिला राजेश्वरी, मंजू, माधुरी, गुड्डी, सत्यवती, श्रीदेवी, सुदामा देवी, आशा देवी, पूजा देवी आदि ने आरोप लगाया कि उन सभी लोगों ने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फार्म जमा किए थे।
जिन फार्मों को अब कोटेदार ने वापस कर दिया है। इससे उन लोगों का कार्ड नहीं बन पा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राशन कोटेदार राशन वितरण में घटतौली कर रहे हैं। कोटेदारों के इस रवैये से नगर के मुख्य मार्ग पर नाराज नागरिकों ने पूर्ति निरीक्षक को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया था।
इसके बावजूद मनमानी करने वाले कोटेदार अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं ला रहे हैं। इससे लोगों को अपने हक से वंचित होना पड़ रहा है। चेयरमैन ने आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। उन्होंने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता की और छूटे आवेदन फार्मों का आनलाइन आवेदन कराने की मांग की।
अधिशासी अधिकारी एके शुक्ला का कहना है कि कोटेदार शासन की मंशा के अनुसार काम करें। सरकारी राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाएं। गरीबों का राशन गरीबों तक पहुंचना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह का कहना है कि महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी मिली है।
उन्होंने कोटेदार को निर्देश दिए कि वह सभी महिलाओं के फार्म लेकर तत्काल आनलाइन फीड कराएं। इस समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग प्राइवेट स्तर से भी आनलाइन फीडिंग करा सकते हैं। कहा कि यदि कोई फीडिंग के बदले 20 रुपये से ज्यादा लेते हैं तो जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।