फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Certificate of Live till late evening are Bntte

देर शाम तक बंटते रहे जीते के प्रमाण पत्र

Tue, 03 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 03 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Certificate of Live till late evening are Bntte

जिला पंचायत सदस्य के सभी 28 वार्डों के प्रमाण पत्र

विज्ञापन
जिला पंचायत से ही बांटे गए। यहां रिटर्निंग आफीसर उदयराज यादव ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।

सोमवार को आठों ब्लॉक के सात स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती हुई। गिनती के बाद पूरा ब्योरा वहां के आरओ व एआरओ ने जिला मुख्यालय भेजा। यहां रिटर्निंग ऑफीसर की देखरेख में पूरा ब्योरा निर्वाचन आयोग की वेेबसाइट पर फीड किया गया। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी किए गए।

दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब प्रमाण पत्र बांटने का सिलसिला चला। सबसे पहले वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतने वाले बसपा समर्थित प्रत्याशी हासिम को रिटर्निंग आफीसर ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद रजनीकांत यादव, श्रुति प्रवास, विद्यावती, राजेंद्र सिंह व शिल्पी कटियार को प्रमाण पत्र दिया गया।

उधर, जीत का प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशी को ही दिया जाता है। शाम करीब पांच बजे वार्ड एक से जीती शिल्पी कटियार के पति संजू कटियार जिला पंचायत पहुंचे। उनके साथ सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा आदि कई कार्यकर्ता थे। संजू ने प्रमाण पत्र लिया। इस दौरान आरओ कक्ष में काफी भीड़ लग गई।

बाद में सपा नेता गुड्डू सक्सेना भी पहुंच गए। देर शाम फिर शिल्पी कटियार को बुलाया गया। बाद में सीडीओ ने उनको खुद अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed